Breaking News

Schools Closed: दिवाली से छठ तक... यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में कई दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

Schools Closed: 29 अक्टूबर को धनतेरस पर्व से त्योहारों की शुरुआत होगी. इस साल दिवाली 31 नवंबर को मनाई जाएगी. इसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा. दिवाली से छह दिन बाद यानी 6 नवंबर को छठ पूजा है. ऐसे में कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 31 अक्टूबर को दिवाली पर्व की छुट्टी घोषित की है. इसके बाद 2 और 3 नवंबर को भी स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि अभी तक 1 नवंबरको छुट्टी को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया गया है, जैसा कि मध्य प्रदेश और तमिलनाडु सरकार ने दिया है.